रायपुर, 14 नवंबर । केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं हैं। वे सुबह 11:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहीं से जांजगीर चांपा जिला के जैजैपुर के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12:30 बजे सक्ति में दोपहर 1:50 बजे कोटारी, लोरमी में आम सभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 3:00 बजे कोटा में जनसभा के बाद राजधानी लौटकर रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को पत्रकार वार्ता के बाद दिल्ली लौट जाएंगी।