डोमकल, 17 अप्रैल। मछली पकड़ने को लेकर सोमवार तड़के हुए विवाद के दौरान चली गोली के लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत सागरपाड़ा खयरामारी चाईपाड़ा गांव की है। मृत व्यक्ति का नाम छुनात मंडल है। इस घटना में अन्य पांच लोग घायल हो गए, जिसमें से जाहिदुल इस्लाम नामक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति जाहिदुल मृत छुनात मंडल का भाई था।
मृतक के भाई आहादुल शेख के अनुसार रविवार रात हमारा भतीजा मुरसलीम मंडल खयरामारी बिल से मछली पकड़कर घर लौट रहे थे। उन्होंने केवल दो ही मछली पकड़े थे। उसी समय तकरीबन रात 11 बजे उस बिल के करीब सफीक, सामेद एवं आबुल जिन्होंने तालाब को दखल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुरसलीम दूसरे के तालाब से मछली पकड़ने गए थे, इसको लेकर कहासुनी हुई और उन्होंने मुरसलीम की पिटाई करने लगे। स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद रात को नमाज पढ़कर आने के बाद फिर से विवाद गहराया।
विवाद के दौरान पहले गोली चलाई गई जो छुनात मंडल के साइन में लगी, जिससे वे रक्तरंजित हालत में गिर पड़े। उन्हें बचाने गए जाहिदुल इस्लाम पारा धारदार हथियार से हमला किया गया। इस तरह दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए।
मृतक के भाई आहादुल शेख ने बताया कि झगड़े की खबर पाकर स्थानीय लोग पहुंचे और मामले को शांत करवाया। लोगों के आने पर आरोपित भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सबसे पहले घायलों को डोमकल महकमा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छुनात मंडल को मृत घोषित कर दिया, जबकि जाहिदुल की हालत बिगड़ती हालत को देखते हुए मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया।
पड़ोसी पिंटू शेख ने कहा कि जाहिदुल की हालत बनी हुई है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।