प्रेमी ने महिला की हत्या कर स्वयं की आत्महत्या

प्रेमी ने महिला की हत्या कर स्वयं की आत्महत्या

गुवाहाटी, 28 अगस्त। यह नृशंस हत्या शहर के बोरागांव में हुई है। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार बोरागांव के गारोघुली में रविवार रात हुई इस भयावह घटना प्रेम जनित कारण के चलते हुई। एक व्यक्ति ने महिला की हत्या कर आत्महत्या कर ली। मृत महिला का नाम रीता दास है, जिसकी निरंजन गोहाईं नामक एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी।

पता चला है कि रीता दास के घर के पालतू कुत्ते को पहले निरंजन ने पीट-पीटकर मार डाला। उसके बाद घर के कुछ सदस्यों पर लोहे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई।

निरंजन ने महिला के पति और दो बच्चों पर भी हमला किया। इससे पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद आरोपित निरंजन ने आत्महत्या कर ली।

गौरतलब है कि लंबे समय से यह बात सामने आ रही थी कि रीता दास का निरंजन के साथ अवैध प्रेम संबंध है। रीता दास की शादी 13 साल पहले हुई थी। बाद में उसका निरंजन के साथ अवैध प्रेम संबंध हो गया।

रीता करीब 3 साल पहले निरंजन के साथ भाग गई थी। इसके बाद वह फिर पति और बच्चे के पास वापस आ गईं।

पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। घायल पति को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।