विवाहित महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

विवाहित महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज

फतेहाबाद, 10 अप्रैल । फतेहाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा आधी रात को घर में घुसकर एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बारे में फतेहाबाद पुलिस ने सोमवार को आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि विगत रात्रि उसका पति खेत में पानी लगाने गया हुआ था। वह अपने पिता के घर आई हुई थी। उसने आरोप लगाया कि देर रात करीब 2 बजे एक युवक उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने इसके बारे में उसने परिजनों को बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। इस मामले में थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।