वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आएंगे अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर

वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आएंगे अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर

हॉटस्टार स्पेशल पर आने वाली वेब सीरीज द नाइट मैनेजर में बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में अनिल कपूर शैलेंद्र रूंगटा की भूमिका निभा रहे हैं जोकि एक आर्म्स डीलर है। आदित्य रॉय कपूर एक सीक्रेट एजेंट हैं, जिनका मकसद शैलेंद्र रूंगटा के करीब रहकर उनका भरोसा जीतना है।

वर्ष 1993 में ब्रिटिश लेखक जॉन ले कैरे ने द नाइट मैनेजर नामक पुस्तक लिखी थी जिसे पाठकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद वर्ष 2016 में इसी पुस्तक के आधार पर ब्रिटिश सीरीज बनाई गई, जिसके कुल छह एपिसोड हैं। द नाइट मैनेजर इसी नाम की ब्रिटिश सीरीज का एडेप्टेशन है। ये सीरीज एक्शन और रोमांच से भरपूर होने वाली है।

वेब सीरीज द नाइट मैनेजर हिंदी सीरीज का निर्देशन संदीप मोदी ने किया है। संदीप मोदी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। शुक्रवार को इस सीरीज के ट्रेलर को रिलीज किया जा चुका है जिसे अब तक करोड़ों दर्शक देख चुके हैं। द नाइट मैनेजर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 17 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।