नवरत्न और अनुपमा का धमाल होली गीत 'अबीर' रिलीज

नवरत्न और अनुपमा का धमाल होली गीत 'अबीर' रिलीज

होली के पहले त्योहार का रंग भोजपुरी संगीत में घुल जाता है। नतीजतन भोजपुरी के बेहतरीन सिंगर नवरत्न पांड्ये और अनुपमा यादव का धमाल होली गीत अबीर रिलीज हुआ है। वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर जारी हुए इस वीडियो सांग को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं।

इस गीत में भोजपुरी की नई अभिनेत्री कोमल सिंह ने इंडस्ट्री में एंट्री मारी है, जिनके साथ नवरत्न की केमिस्ट्री फ्रेश और कमाल की लग रही है। दर्शकों को ये गाना भी बेहद पसंद आ रहा है और इस गाने में नवरत्न के साथ साल 2022 में हिट पर हिट देने वाली सिंगर अनुपमा यादव की आवाज है। अनुपमा यादव के अब तक गाये सभी गाने मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धमाल मचा रहे हैं। वे इस साल भी दर्शकों को अपनी आवाज पर झूमने को मजबूर करने वाली हैं।

सिंगर नवरत्न पांडेय और अनुपम यादव के नए गाने अबीर को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने प्रस्तुत किया है। इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं, इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसका निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके निर्देशक भोजपुरिया हैं। इसकी कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है।