कांग्रेस मुख्यालय में कार्य समिति की बैठक में जातीय जनगणना पर चर्चा

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, आगामी लोकसभा चुनाव और जातीय जनगणना मुद्दे पर चर्चा की जा रही है।

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी हिस्सा ले रहे हैं।