ट्रंप : ईरान के साथ बातचीत ‘अंतिम चरण’ में, अमेरिका ‘सही जवाब’ का इंतजार कर रहा है

ट्रंप : ईरान के साथ बातचीत ‘अंतिम चरण’ में, अमेरिका ‘सही जवाब’ का इंतजार कर रहा है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत अपने अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन कुछ दिनों तक सही जवाब का इंतजार करेगा।ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, हम ईरान के मामले में अंतिम चरण में हैं। देखते हैं क्या होता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, या तो डील हो जाएगी, या फिर हम कुछ ऐसी चीजें करेंगे जो थोड़ी नॉटी (कठोर) होंगी। लेकिन उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।ट्रंप ने कहा कि वे समझौते को अंतिम रूप देने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं और उन्होंने स्ट्रेट ऑफ हरमुज जैसे मुद्दों पर सीमित या आंशिक डील की संभावना से साफ इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, हम इस पर एक मौका देंगे। मैं जल्दबाजी में नहीं हूं। आप कभी नहीं सोचते कि ओह, मिडटर्म चुनाव हैं, इसलिए जल्दी करनी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के साथ बहुत अच्छी फोन कॉल की पुष्टि की और कहा कि अंकारा तेहरान के साथ चल रही कूटनीतिक कोशिशों में प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।इस बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी दी कि अमेरिका या इजराइल की ओर से कोई नया सैन्य कार्रवाई की गई तो संघर्ष पश्चिम एशिया से आगे भी फैल जाएगा।

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने कहा कि नया युद्ध शुरू हुआ तो वाशिंगटन के लिए बहुत सारे सरप्राइज होंगे। उन्होंने अमेरिका-इजराइल के भारी सैन्य नुकसान की रिपोर्ट्स का हवाला दिया।कूटनीतिक पृष्ठभूमि अभी भी नाजुक बनी हुई है।

इस साल की शुरुआत में ईरान और अमेरिका-इजराइल बलों के बीच हुई हमलों और जवाबी हमलों के बाद सीजफायर हुआ था, जिसके बाद 11-12 अप्रैल को इस्लामाबाद में हुई बातचीत बेनतीजा रही।हाल के दिनों में अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों ने संभावित नए हमलों की चेतावनी तेज कर दी है।

ट्रंप ने पहले दावा किया था कि ईरान डील की भीख मांग रहा है और अगर बातचीत विफल हुई तो सैन्य कार्रवाई हो सकती है।