घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज

श्रीनगर, 2 दिसंबर । जम्मू कश्मीर में सर्द मौसम के बीच गुलमर्ग और पहलगाम पहाड़ी रिसॉर्ट्स एकमात्र स्थान रहे जहां रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इसी बीच घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा और जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गुलमर्ग का स्की रिसॉर्ट कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि जम्मू-कश्मीर में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने कहा कि 2 से 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम कार्यालय ने कहा कि 8-10 दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

इस बीच जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिलों को कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाली मुगल रोड पर ऊंचे इलाकों में बर्फ जमा होने के कारण शनिवार को भी यातायात के लिए बंद रखा गया है। इस दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात सामान्य रूप से जारी रहा।