झारखंड के गिरिडीह पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत

झारखंड के गिरिडीह पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत

गिरिडीह (झारखंड), 22 जून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से गिरिडीह पहुंचे। उनके साथ पार्टी के पदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश भी मौजूद थे।

गिरिडीह के बोड़ो स्थित हवाई अड्डे पर भाजपा विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रो. विनिता कुमारी, पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, विनय सिंह, पवन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित कई भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सभी नेता आयोजन स्थल झंडा मैदान पहुंचे, जहां उनका स्वागत नेताओं ने प्रतीक चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर किया। भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, बोकारो विधायक विरंची नारायण, नीरस विधायक अपर्णा सेन गुप्ता समेत पांच जिलों के जिलाध्यक्ष समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद थे। जेपी नड्डा के पहले दफा आगमन को लेकर ही आयोजन स्थल में जनसैलाब उमड़ा।