नई दिल्ली, 13 सितंबर । केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला शुक्रवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर (मध्य प्रदेश) में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के कार्यान्वयन के तीन सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री मत्स्य पालन विभाग की पहल पर मत्स्य सम्पदा जागरूकता अभियान शुरू करेंगे।
इस अभियान के तहत देश भर में सितंबर 2023 से फरवरी 2024 तक 108 मत्स्य किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य योजना के बारे में संभावित लाभार्थियों को जागरूक करना है। जागरूकता पैदा करने के लिए और 2.8 करोड़ मछली किसानों और 3,477 तटीय गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य है। अभियान का उद्देश्य देश भर में मत्स्य पालन विभाग और इसके क्षेत्रीय संस्थानों की नौ वर्षों की उपलब्धियों और सफलता की कहानियों की जानकारी देना और ज्ञान का प्रसार करना भी है।
इस दौरान मत्स्य पालन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी होगा। इसमें नवाचारों का पता लगाने, विभिन्न पहलों, और स्टार्टअप द्वारा प्रदर्शित मत्स्य पालन क्षेत्र में प्रगति, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, मछली एफपीओ और मछली सहकारी समितियों द्वारा नवाचारों, पहलों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के बाद पीएमएमएसवाई के तहत सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। उम्मीद है कि देश भर से 20,000 से अधिक प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालन विभाग कर रहा है और इसका समन्वय राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड (एनएफडीबी), हैदराबाद कर रहा है।