झाबुआ: मुख्यमंत्री शिवराज आज विधानसभा सम्मेलन में संबोधन देंगे

झाबुआ, 26 अगस्त । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज शनिवार को झाबुआ आएंगे। वे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी आएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा आज दोपहर 1.00 बजे झाबुआ के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित पार्टी के विधानसभा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।