मप्र विस चुनावः भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न जिलों के प्रवास पर

भोपाल, 9 नवंबर । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज (गुरुवार को) प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुसनेर, गुना, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल रतलाम, झाबुआ, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा राजगढ, नरसिंहगढ, भोपाल दक्षिण पश्चिम, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा छतरपुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खण्डवा, धार, देवास, रायसेन, भोपाल उत्तर की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान प्रातः 10.40 बजे आगर मालवा जिले के सुसनेर, दोपहर 12.20 बजे शिवपुरी जिले के कोलारस, दोपहर 1.15 बजे शिवपुरी, दोपहर 2.15 बजे शिवपुरी जिले के नरवर, दोपहर 3.15 बजे दतिया जिले के भांडेर विधानसभा के सालोन, शाम 4.10 दतिया जिले के सेवढा विधानसभा के भगुवारामपुरा, शाम 5.05 बजे ग्वालियर के डबरा, शाम 6.15 बजे भितरवार, शाम 7.55 बजे ग्वालियर दक्षिण के गोल पहाडिया, रात्रि 9 बजे ग्वालियर पूर्व के चन्द्रावधानी नाका पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेद्र भाई पटेल प्रातः 11.20 बजे रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा के बाजना, दोपहर 1.00 बजे झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा के नारेला में जनसभा को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा प्रातः 11.00 बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा के छापीहेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सरमा दोपहर 12.30 बजे सारंगपुर विधानसभा के ग्राम संडाबता में नुक्कड़ सभा, दोपहर 2.00 बजे खुजनेर में सभा और दोपहर 3.30 बजे सारंगपुर विधानसभा के पचोर में जनसभा करेंगे। आप शाम 4.30 बजे नरसिंहगढ़ विधानसभा के तलेन में सभा और शाम 6.30 बजे भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में रोड शो एवं जनसंपर्क करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रातः 11.15 बजे खण्डवा की मांधाता विधानसभा के पुनासा, दोपहर 12.55 बजे धार की बदनावर विधानसभा के तिलगारा, दोपहर 2.25 बजे देवास की सोनकच्छ विधानसभा के पिपलरांवा, दोपहर 3.55 बजे रायसेन की भोजपुर विधानसभा के मंडीदीप और शाम 5.25 बजे भोपाल की उत्तर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ छतरपुर में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे।