शिवपुरी, 27 अक्टूबर । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब दो सप्ताह से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जाकर चुनावी रणनीति बनाकर उन्हें एकजुट होकर कार्य करने की बात कह रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने बेरड़, सुभाषपुरा मुंडेरी, पोहरी और सतनबाड़ा मंडल के साथ- साथ ग्वालियर स्थित भगत सिंह, दीन दयाल मंडल, वीर सावरकर, आचार्य रामकृष्ण परमहंस तथा महाराणा प्रताप मंडल को मिलाकर कुल 9 मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनके साथ चुनावी रणनीति बनाई।
कांग्रेस ने नहीं किया विकास का एक भी काम
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश पर दशकों तक राज किया पर विकास का एक भी काम नहीं किया। सड़कों के हाल बेहाल थे और बिजली तो सिर्फ दो-तीन घंटों के लिए ही आती थी, कांग्रेस के काल को जनता कभी भूल नहीं सकती। उस समय जनता को कोई सुविधा नहीं मिलती थी।
कांग्रेस के नेताओं पर भरोसा नहीं किया जा सकता
सिंधिया ने कहा क जिस पार्टी के वरिष्ठ नेता एक दूसरे के कपडे फाड़ने की बात कर रहो हों और अपशब्द सुनने की पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी देते हों उनका भरोसा नहीं किया जा सकता। अगर यह गलती से भी सत्ता में आ गए तो जनता का क्या हाल करेंगे। इसीलिए भाजपा की यह लड़ाई किसी पार्टी के खिलाफ नहीं एक विचारधारा के खिलाफ है। कांग्रेस की विचारधारा देश विरोधी है, धर्म विरोधी है और जनता विरोधी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं तो मुमकिन है
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत है कि आज प्रदेश में हर सुविधा उपलब्ध है। सड़क, पानी, बिजली हर सुविधा अब लोगों के घर तक पहुंचती है। जितनी मेहनत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी काम करते हैं, उतनी मेहनत से हमें भी काम करने की जरुरत है ,ताकि हम प्रदेश के घर-घर में कमल का फूल खिला सकें।
कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल
कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए सिंधिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसे नेताओं का उदाहरण देकर उनका मनोबल बढ़ाया। सिंधिया ने कहा कि हमारे संस्थापकों के दिखाए हुए पथ पर चलते हुए हमें आगे बढ़ना होगा और चुनाव में जीत दिलाना होगी। सिंधिया ने महिला कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा और कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को बूथ की रक्षा करनी है।
मप्र विस चुनाव: कांग्रेस की विचारधारा देश विरोधी. धर्म विरोधी और जनता विरोधी: सिंधिया