मप्रः मुख्यमंत्री शिवराज ने स्मार्ट उद्यान में लगाए पीपल, करंज और गुलमोहर के पौधे

मप्रः मुख्यमंत्री शिवराज ने स्मार्ट उद्यान में लगाए पीपल, करंज और गुलमोहर के पौधे

भोपाल, 27 जुलाई । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में गुरुवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में पीपल, करंज और गुलमोहर के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में पीपल, करंज और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ केशवराज सिंह चौहान और अलका चौहान ने अपने पुत्र पृथुलाक्ष के प्रथम जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।