राष्ट्रपति ने मप्र की बैगा चित्रकार जोधइया बाई को दिया पद्मश्री सम्मान

राष्ट्रपति ने मप्र की बैगा चित्रकार जोधइया बाई को दिया पद्मश्री सम्मान

भोपाल, 22 मार्च । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए बुधवार को नई दिल्ली में मप्र की प्रसिद्ध बैगा चित्रकार जोधइया बाई बैगा को वर्ष 2023 का पद्मश्री से सम्मानित किया।

जनसम्पर्क अधिकारी जाकिया रूही ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों के नागरिक अलंकरण समारोह के प्रथम चरण में यह अवार्ड प्रदान किया गया। उमरिया जिले की जोधइया बाई बैगा दशकों से अपनी चित्रकला से पारंपरिक बैगा जनजातीय संस्कृति और दर्शन को लोकप्रिय बना रही हैं।