अगरतला, 28 अगस्त । त्रिपुरा पुलिस के साथ असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने त्रिपुरा के मंडई पश्चिम जिले के अशिगर में एक संयुक्त अभियान चलाया। सूत्रों ने आज बताया है कि रविवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान एक घर के पिछवाड़े में छिपाकर रखे गए 13.25 लाख रुपये मूल्य के 265 किलोग्राम मारिजुआना को जब्त किया।
असम राइफल्स द्वारा मीडिया को आज दी गई जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स और त्रिपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने यह छापामारी अभियान चलाया था। अभियान के दौरान भारी मात्रा में मारिजुआना बरामद किया। हालांकि इस दौरान किसी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है।