शिलांग/कोहिमा, 27 फरवरी । मेघालय और नगालैंड के 60 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के लिए 59-59 सीटों के लिए सुबह 7 से शाम 4 बजे तक सोमवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में 77.55 तथा नगालैंड में 85.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मेघालय, नगालैंड औऱ त्रिपुरा चुनाव की मतगणना 2 मार्च को होगी।
मेघालयः जिलावार मतदान प्रतिशत-
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पूर्वी गारो हिल्स जिले में 70.32 प्रतिशत, पूर्वी जयंतिया हिल्स -81.50 प्रतिशत, पूर्वी खासी हिल्स-74.88 प्रतिशत, पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स-90.86 प्रतिशत, उत्तरी गारो हिल्स-74.35 प्रतिशत,रि-भोई-73.18 प्रतिशत, दक्षिण गारो हिल्स-70.66 प्रतिशत, दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स-78.87 प्रतिशत, दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स-86.37 प्रतिशत, वेस्ट गारो हिल्स-77.78 प्रतिशत, पश्चिम जयंतिया हिल्स -86.15 प्रतिशत, पश्चिम खासी हिल्स-78.59 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगालैंडः जिलावार मतदान प्रतिशत
इसी तरह नगालैंड के जिले चुमौकेडिमा में 77.09 प्रतिशत, डिमापुर-78.22 प्रतिशत, खिफिरे-85.96 प्रतिशत, कोहिमा -77.61 प्रतिशत, लोंगलेंग-90.26 प्रतिशत, मोकोकचुंग-87.77 प्रतिशत, मोन-92.40 प्रतिशत, नोकलक-89.20 प्रतिशत, पेरेन-80.84 प्रतिशत, फेक-87.52 प्रतिशत, पुघोबोटो-92.11 प्रतिशत, शमाटोर-86.00 प्रतिशत, त्सेमिन्यु -91.29 प्रतिशत, तुएनसांग-84.57 प्रतिशत, वोखा-98.95 प्रतिशत, ज़ुन्हेबोटो-86.40 प्रतिशत मतदान हुआ है।