बांदीपोरा, 14 जनवरी । जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के ग्राम जुर्नियाल में शनिवार को हिमस्खलन हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि ग्राम जुर्नियाल में शनिवार को हिमस्खलन हुआ। टीमों को पहले से ही क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। जनता को सतर्क रहने और मौसम में सुधार होने तक ढलानों, पहाड़ी क्षेत्रों या हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।