नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार सेब किसानों के साथ नाइंसाफी करने जा रही है। इस सरकार ने अमेरिका के सेब से इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने का निर्णय लिया है। इससे भारतीय सेब किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अमेरिका के सेब किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए भारतीय सेब किसानों को नुकसान पहुंचाने जा रही है। मोदी सरकार अब अमेरिका के सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में तीन राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सेब की खेती होती है। जब अमेरिका से भारी मात्रा में सेब भारतीय बाजार में आएंगे तो भारतीय सेब किसानों के हक मारे जाएंगे। इनको वाजिब दाम नहीं मिल पाएंगे।
सेब किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है केंद्र सरकारः कांग्रेस #SupriyaShrinate #INDIABloc #CongressINC #Congress pic.twitter.com/sUreIfSgyk
Fast Mail (@fastmailnews) September 13, 2023
श्रीनेत ने कहा कि जो सेब हम अमरीका से आयात करेंगे, उस पर सिर्फ और सिर्फ 15 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी लगेगी। इम्पोर्ट ड्यूटी को 70 प्रतिशत से काटकर 15 प्रतिशत पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति हिन्दुस्तान आते हैं और वॉशिंगटन सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी मात्र 15 प्रतिशत आ जाती है, घट जाती है और अपने किसानों के लिए वो बड़ा तोहफ़ा लेकर वापस चले जाते हैं। श्रीनेत न कहा कि पांच लाख से ज्यादा लोग अकेले हिमाचल में सेब उगाने का काम करते हैं। इन किसानों के साथ केन्द्र सरकार को न्याय करना चाहिए।