डॉ. मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन ने राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित कीं

डॉ. मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन ने राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित कीं

नई दिल्ली, 3 अगस्त । डॉ. मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के तहत पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें पत्रकारिता, स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, विज्ञान रिपोर्टिंग, कला और संस्कृति में उत्कृष्टता और सामाजिक सेवाओं (श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी सेवा सम्मान) के क्षेत्र शामिल किए गए हैं।

डॉ. मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन के मुताबिक इन पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां 30 सितंबर, 2023 तक भेजी जा सकती हैं। इस वर्ष के पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर 2023 के अंतिम सप्ताह तक की जाएगी। ये पुरस्कार 29 नवंबर, 2023 को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में चयनित व्यक्तित्वों एवं संस्थानों को प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए लोग फाउंडेशन की वेबसाइट (https://www.msfoundation.in/press_release/) पर जा सकते हैं।