अल्मोड़ा में जिंदा जले वन विभाग के 4 कर्मचारी, चार की हालत गंभीर

अल्मोड़ा में जिंदा जले वन विभाग के 4 कर्मचारी, चार की हालत गंभीर

अल्मोड़ा, 13 जून । उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बिनसर सेंचुरी वन क्षेत्र में जंगल की आग की चपेट में आने से वन विभाग के चार कर्मचारी जिंदा जल गए, जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह सभी वन विभाग के कार्मिक हैं और आग बुझाने गए थे। उन्होंने बताया कि चार गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों को बेस अस्पताल लाया गया है। यहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। आग की चपेट में आने से वन विभाग का वाहन भी जलकर राख हो गया।