रांची, 6 जनवरी । केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार देर शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से होटल रेडिशन के लिए रवाना हो गए। शाह रात्रि विश्राम के बाद सात जनवरी को सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। 10.45 से 12:30 बजे तक टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान विधानसभा -लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। यहां से रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
सात जनवरी के कार्यक्रम
सुबह 9.50 बजे : होटल रेडिसन ब्लू से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
10.00 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
10.05 बजे : बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से चाईबासा रवाना होंगे।
10.40 बजे : चाईबासा स्थित हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरेंगे।
10.45 बजे : टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।
10.45-11.30 बजे : चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे.।
11.30 से 12.15 बजे : टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।
12.20 बजे : चाईबासा से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
12.55 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
1.00 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।