इसरो गगनयान मिशन की ओर पहला कदम रखने को तैयार, कुछ देर का इंतजार

इसरो गगनयान मिशन की ओर पहला कदम रखने को तैयार, कुछ देर का इंतजार

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण के बाद देश के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन की ओर अपना पहला कदम बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज सुबह 8:00 बजे मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसरो का टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) पूरी तरह तैयार है।

परीक्षण स्थल पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गगनयान मिशन से भारत की क्षमता का विश्वस्तर पर उत्तम प्रदर्शन करने की परिकल्पना की गई है। केंद्रीयमंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो के इस मिशन की सफलता की कामना करते हुए सारी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।