चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो का हैवीवेट लॉन्चर सूरत के एलएंडटी में बना

चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो का हैवीवेट लॉन्चर सूरत के एलएंडटी में बना

सूरत/अहमदाबाद, 14 जुलाई । देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ईपीसी प्रोजेक्ट्स और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग के जरिए करीब पांच दशक से देश के स्पेस प्रोग्राम से जुड़ी है। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण का आधार रॉकेट एलवीएम3 के निर्माण में एलएंडटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एलएंडटी डिफेंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष एटी रामचंदानी ने कहा कि देश के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रमों में इसरो के साथ साझेदारी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसमें एलएंडटी ने अपने महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कौशल, विनिर्माण विशेषज्ञता और कुशल कार्यबल का योगदान दिया है।

एक होलमार्क उपलब्धि के साथ एलएंडटी सबसिस्टम के उत्पादन के शुरुआत के साथ मिशन ट्रेकिंग तक इस मिशन में शामिल है। चंद्रयान-3 के महत्व के पार्ट्स एलएंडटी सूरत के हजिरा, महाराष्ट्र के पवई और तमिलनाडु के कोइम्बतुर में बनाया गया है। इसरो के हैवीवेट लॉन्चर एलवीएम3 सूरत के हजिरा स्थित एलएंडटी डिफेंस में तैयार किया गया। एलवीएम3 लॉन्चर इलिप्टिकल (अंडाकार) भ्रमण कक्ष के ऑर्बिटर मॉड्यूल को लांच करने के लिए जरूरी पेलोड वहन क्षमता धारण करता है। एस-200 इस लांच व्हीकल के लिए सॉलिड प्रोपेलन्ट बूस्टर है।

महत्वपूर्ण बूस्टर सेगमेंट जैसे कि हेड एंड सेगमेंट, मध्य सेगमेंट और नोजल बकेट फ्लैंज 3.2 मीटर के व्यास के साथ बनाए गए थे। महाराष्ट्र के पवई में एलएंडटी की सुविधा में प्रूफ प्रेशर का परीक्षण किया गया। मिशन में अन्य योगदानों में कोयंबटूर में एलएंडटी की हाई-टेक एयरोस्पेस विनिर्माण सुविधा से निर्मित जमीन और उड़ान एम्बिकल प्लेटों की आपूर्ति शामिल है। एलएंडटी भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए लॉन्च वाहनों के सिस्टम एकीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।