आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट: किश्तवाड़ में दो जवान शहीद होने पर बोलीं प्रियंका गांधी

आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट: किश्तवाड़ में दो जवान शहीद होने पर बोलीं  प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों से मुठभेड़ में हमारे बहादुर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। आतंकवाद जैसे मानवता विरोधी कृत्यों के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और एक स्वर में इसकी निंदा करता है।

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो घायल हैं। शहीद जवानों की पहचान सिपाही अरविंद सिंह और विपिन कुमार के रूप में हुई है। व्हाइट नाइट कोर ने शुक्रवार रात एक्स पर एक पोस्ट कर शहीद जवानों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ स्थित चत्तरु क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है जबकि इसमें चार सैनिक भी घायल हुए। घायल हुए जवानों में से दो ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि आतंकियों के मारे जाने की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।