मप्र: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी, राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनाए गए

मप्र: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी, राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनाए गए

भोपाल, 15 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी दी है। केन्द्रीय मंत्री तोमर को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इससे पूर्व भाजपा ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव को मप्र का चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की नियुक्ति की थी। भाजपा का यह निर्णय साफ बता रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने पूरी तरह से मप्र के चुनाव की बागडोर अब अपने हाथों में ले ली है।