नई दिल्ली, 17 सितंबर । ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार को अपनी बड़ी बहन और प्रख्यात लेखिका गीता मेहता को अंतिम विदाई देने नई दिल्ली पहुंचे। गीता मेहता का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई गणमान्य व्यक्तियों ने गीता मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपनी बहन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। वे सीधे गीता मेहता के आवास पहुंचे और अपनी बहन के अंतिम दर्शन किये। गीता मेहता का सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री पटनायक उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
Odisha CM Naveen Patnaik arrives at his sisters residence after her elder sister Gita Mehtas sad demise. Mehta is a well-known filmmaker and author. #NaveenPatnaik #GitaMehta #OdishaNews #FastMail pic.twitter.com/d9Z4lO6AX7
Fast Mail (@fastmailnews) September 17, 2023
एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता के निधन से दुखी हूं। वह बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी थीं, जो अपनी बुद्धिमत्ता और लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति जुनून के लिए प्रसिद्ध थीं। वह प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति भी समर्पित थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं नवीन पटनायक और पूरे परिवार के साथ हैं।
उल्लेखनीय है कि 1943 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बीजू पटनायक और ज्ञाना पटनायक के घर जन्मी गीता मेहता एक प्रशंसित लेखिका, निर्माता और पत्रकार थीं।