नई दिल्ली, 20 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (सोमवार) सुबह अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर दोनों राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा यह दोनों राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया-अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। ये राज्य भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। हाल ही में अपनी यात्रा के दौरान मिजोरम में गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। मैं आज ईटानगर में स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने को लेकर काफी उत्सुक हूं।
उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी, 1987 को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को केंद्र शासित प्रदेश की जगह राज्य का दर्जा प्रदान किया गया था।