मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार

नई दिल्ली, 04 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर में पिछले 1 साल से जारी राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। इसके साथ ही राज्य में फिर से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 356 के अनुबंध 2 के तहत 13 फरवरी 2025 को मणिपुर राज्य से जुड़ी घोषणा को वापस ले लिया है।