राष्ट्रपति 10 से 11 फरवरी तक ओडिशा के दौरे पर

राष्ट्रपति 10 से 11 फरवरी तक ओडिशा के दौरे पर

नई दिल्ली, 09 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 से 11 फरवरी तक ओडिशा का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार राष्ट्रपति 10 फरवरी को भुवनेश्वर में ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। उसी दिन वह रमा देवी महिला विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 11 फरवरी को आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगी।