नई दिल्ली, 13 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में राष्ट्रीय आदि महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज नई दिल्ली में एक मीडिया ब्रीफिंग में इसकी घोषणा की। इस अवसर पर जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सरुता भी उपस्थित थीं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में 28 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 1000 आदिवासी कारीगर और कलाकार हिस्सा लेंगे। आदिवासी समुदायों द्वारा उत्पादित जैविक उत्पाद ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इस महोत्सव में 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 39 वन धन विकास केंद्रों के भाग लेने की उम्मीद है।