प्रियंका गांधी वाड्रा आज मप्र में, टंट्या मामा की प्रतिमा का करेंगी अनावरण

प्रियंका गांधी वाड्रा आज मप्र में, टंट्या मामा की प्रतिमा का करेंगी अनावरण

धार, 5 अक्टूबर । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (गुरुवार) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं। वे यहां आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा में आदिवासी नायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण कर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वान्ह 11.30 बजे धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंचेंगी। वे यहां पहले जैन तीर्थस्थल का दर्शन कर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद आदिवासी जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेकर जनसभा को संबोधित करेंगी।