"मेरी माटी मेरा देश" के तहत 4419 से अधिक ब्लॉकों में किए गए कार्यक्रम, 2.33 लाख से अधिक लगाए गए शिलाफलकम

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर । राष्ट्रव्यापी अभियान मेरी माटी मेरा देश के तहत अब तक देश के 4419 से अधिक ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसके साथ 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 2.33 लाख से अधिक शिलाफलकम का निर्माण किया जा चुका है। पंच प्रण प्रतिज्ञा के साथ लगभग 40 मिलियन सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत देश भर में बहादुरों का सम्मान करते हुए 200,000 से अधिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए हैं। वसुधा वंदन थीम के तहत, 236 मिलियन से अधिक स्वदेशी पौधे लगाए गए हैं और 2.63 लाख अमृत वाटिकाएं बनाई गई हैं। इस अखिल भारतीय आउटरीच पहल का लक्ष्य देश के हर घर तक पहुंचना है। एक महत्वपूर्ण सहयोगात्मक प्रयास में कई मंत्रालय, राज्य सरकारें, नेहरू युवा केंद्र संगठन, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, भारतीय डाक, माइटी और कोयला, गांवों में हर घर से मिट्टी इकट्ठा करने के महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी अभियान मेरी माटी मेरा देश 9 अगस्त, 2023 को उन साहसी व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया था, जिन्हें वीर के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। यह पहल आजादी का अमृत महोत्सव के समापन का प्रतीक है, जो 12 मार्च, 2021 को शुरू हुआ और पूरे भारत में 200,000 से अधिक कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से व्यापक सार्वजनिक भागीदारी (जनभागीदारी) देखी गई।

मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अमृत कलश यात्राओं के साथ मेरी माटी मेरा देश (एमएमएमडी) अभियान अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है। अमृत कलश यात्राएं 30 और 31 अक्टूबर, 2023 को एक भव्य समारोह के रूप में कर्तव्य पथ पर अपने शिखर पर पहुंचेंगी। इस राष्ट्रव्यापी पहल की भव्य परिणति के दौरान हमारे राष्ट्र की एकता और विविधता का प्रतीक एक स्मारकीय कलश, एकत्रित मिट्टी को मिश्रित करने के लिए रखा जाएगा। देश के हर कोने से और अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक में समारोहपूर्वक स्थान दिया गया।