(Fast Mail):-- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ECI पर एक व्यक्ति, एक वोट सिद्धांत को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया ।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले वोट चोरी अभियान के तहत मतदाता सूची में अनियमितताओं के अपने हालिया आरोपों का जिक्र करते हुए, राहुल गांधी ने मंगलवार, 12 अगस्त को कहा, अभी पिक्चर बाकी है।
AICC के 24, अकबर रोड कार्यालय में कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक में गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने महादेवपुरा जैसी वोट चोरी के कारण कम से कम 48 लोकसभा सीटें गंवाईं। सूत्रों ने कहा कि पार्टी निकट भविष्य में अन्य सीटों पर वोट चोरी के बारे में कई खुलासे ला सकती है।
राहुल गांधी ने अपनी व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया: निर्वाचन आयोग ने 300 विपक्षी सांसदों को गिरफ्तार किया। यही है आज लोकतंत्र की स्थिति! सरकार और आयोग को सुनना चाहिए, हम सिर्फ जनप्रतिनिधि नहीं हैं हम भारत के लोगों की आवाज हैं, जिसे दबाया नहीं जा सकता।
वोट चोरी के खिलाफ, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए, एक व्यक्ति, एक वोट के अधिकार के लिए इंडिया एकजुट है, उन्होंने कहा।
गांधी ने काहा, वह हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। हमारी ECI से स्पष्ट मांग है कि वह चोरी में शामिल होना बंद करे और एक निष्पक्ष और स्वच्छ मतदाता सूची तैयार करे, ताकि लोकतंत्र बचे।
इससे पेहले लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था , पहले सबूत नहीं थे, लेकिन अब सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा करते हैं। एक व्यक्ति, एक वोट संविधान की नींव है।
गांधी ने आरोप लगाया कि ECI का कर्तव्य एक व्यक्ति, एक वोट को लागू करना है, लेकिन उसने अपना कर्तव्य नहीं निभाया।बिहार की मतदाता सूची में कथित तौर पर 124 वर्षीय पहली बार मतदाता मिंता देवी के बारे में पूछे जाने पर, गांधी ने कहा, ऐसे अनगिनत मामले हैं। अभी पिक्चर बाकी है।