जम्मू, 14 जनवरी । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शनिवार को एक बार फिर बहाल कर दिया गया है। बर्फबारी और भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए शुक्रवार को बंद कर दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क साफ होने तथा जवाहर सुरंग से फिसलन दोनों ओर से कम होने के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। बर्फबारी रुकने के तुरंत बाद कर्मचारियों और मशीनरी को सेवा में लगाया गया। उन्होंने बताया कि मलबे और बर्फ से सड़क को साफ कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग की निकासी के बाद दोनों ओर से हल्के मोटर वाहनों को जाने दिया गया।