मुख्यमंत्री पटेल ने किया महिला उद्यमियों से संवाद

मुख्यमंत्री पटेल ने किया महिला उद्यमियों से संवाद

गांधीनगर (गुजरात), 12 अप्रैल |मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अपने आवास पर आज सुबह फिक्की लेडीज विंग आर्गेनाइजेशन से संबद्ध महिला उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने महिला उद्यमियों के प्रोत्साहन के साथ नारी सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा है। इस वर्ष राज्य के इतिहास में पहली बार महिला केन्द्रित योजनाओं का बजट 1 लाख करोड़ रुपये को भी पार कर गया है। मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमियों से समस्याओं आदि की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल बजट में महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाली 200 से अधिक योजनाओं का समावेश है। सरकार ने महिला स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने की योजना पर काम शुरू किया है। महिला उद्यमियों ने राज्य सरकार से मिल रही रही सहायता और सहयोग से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।