पिंजरे में फंसा तेंदुआ, श्रमिकों ने ली राहत की सांस

पिंजरे में फंसा तेंदुआ, श्रमिकों ने ली राहत की सांस

अलीपुरद्वार, 06 अप्रैल । जिले के कालचीनी ब्लॉक के मेचपाड़ा चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ गुरुवार को फंस गया।

बताया गया है कि आज सुबह चाय श्रमिक काम पर चाय बागान में पहुंचे। तभी श्रमिकों की नजर बागान में लगे पिंजरे पर गया। जहां एक तेंदुआ में फंसा था। श्रमिकों ने इसकी सूचना हैमिल्टनगंज रेंज को दी। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे पिंजरे में फंसे तेंदुए को बरामद कर राजाभातखवा ले गए। बताया जा रहा है कि हाल ही में मेचपाड़ा चाय बागान में तेंदुए के हमले में एक श्रमिक घायल हो गया था। जिसके बाद ही वन विभाग के हैमिल्टनगंज रेंज द्वारा मेचपाड़ा चाय बागान में एक पिंजरा लगाया गया था। तेंदुए के पिंजरे में फंसने से श्रमिकों ने राहत की सांस ली है।