राज विस चुनाव: बसपा ने दस उम्मीदवार किए घोषित

राज विस चुनाव: बसपा ने दस उम्मीदवार किए घोषित

जयपुर, 21 अक्टूबर । राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को दस उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रकार बहुजन समाज पार्टी अब तक राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए छह लिस्ट जारी कर चुकी है।

राजस्थान बसपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कामां -शकील खान,महुवा - बनवारी मीणा,भरतपुर - गिरीश चौधरी,आमेर - मुकेश शर्मा,टोडाभीम - रामसिंह मीणा,सपोटरा - कल्लू विजय,गंगापुर - रंगलाल मीणा,नीमकाथाना - गीता सैनी ,हिंडौन - अमर सिंह बंशीवाल, बांदीकुई - उमेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।