पत्नी की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से की पूछताछ

पत्नी की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से की पूछताछ

मुंबई, 05 फरवरी । पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के विरुद्ध बांद्रा पुलिस स्टेशन में उनकी पत्नी आंड्रिया ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने रविवार को बांद्रा स्थित आवास पर पहुंचकर कांबली से पूछताछ की है।

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी आंड्रिया ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि शुक्रवार को रात डेढ़ बजे वे घर पर ही थीं। उस समय विनोद कांबली शराब के नशे में चूर होकर घर लौटे और गाली देने लगे। उन्होंने किचन में जाकर कुकिंग पैन के हैंडल से उनकी पिटाई की। विनोद कांबली की इस हरकत को उनके बारह साल के बेटे ने भी देखा है।

विनोद कांबली की पत्नी ने यह शिकायत शनिवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। इसी मामले में रविवार को बांद्रा पुलिस ने विनोद कांबली से पूछताछ की है।