खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग : स्पोर्ट्स हॉस्टल, ओडिशा ने एचआईएम हॉकी अकादमी को 6-0 से हराया

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग : स्पोर्ट्स हॉस्टल, ओडिशा ने एचआईएम हॉकी अकादमी को 6-0 से हराया

लखनऊ, 31 मार्च । स्पोर्ट्स हॉस्टल, ओडिशा ने शुक्रवार को लखनऊ आयोजित खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21-फेज 2) के तीसरे दिन एचआईएम हॉकी अकादमी को 6-0 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखा।

शुक्रवार को खेले गए दिन के एकमात्र मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल, ओडिशा ने एचआईएम हॉकी अकादमी को 6-0 से हराया।

मैच में ओडिशा के लिए ममिता ओरम (2, 27, 51) ने हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किये। ममिता के अलावा दीपी मोनिका टोप्पो (33, 36) ने दो और सुनिलिता टोप्पो (25) ने 1 गोल किया।

बता दें कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21 - दूसरा चरण) में 9 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो पूलों में बांटा गया है।

पूल ए में भाई बेहलो हॉकी अकादमी भग्ता, खालसा हॉकी अकादमी, अमृतसर, प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स फांउडेशन और साई शक्ति टीम शामिल है।

वहीं, पूल बी में हर हॉकी अकादमी, हिम हॉकी अकादमी, साई बल टीम, सैल्यूट हॉकी अकादमी और स्पोर्ट्स हॉस्टल ओडिशा शामिल है।