मध्य प्रदेश ने जीता 13वें हॉकी महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताब

मध्य प्रदेश ने जीता 13वें हॉकी महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताब

राउरकेला, 07 जुलाई । मध्य प्रदेश ने खिताबी मुकाबले में हॉकी झारखंड को 1-0 से हराकर 13वें हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का खिताबी जीत लिया है। वहीं कांस्य पदक मुकाबले में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 12-2 से हराया।

शुक्रवार रात खेले गए फाइनल मैच में, दोनों टीमों ने खिताब जीतने के लिए अत्यधिक साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, लेकिन हॉकी मध्य प्रदेश एक करीबी मुकाबले में हॉकी झारखंड को 1-0 से हराने में सफल रही। हॉकी मध्य प्रदेश के लिए एकमात्र गोल गुरमेल कौर (22) ने किया।

इसके अलावा तीसरे/चौथे स्थान के लिए हुए मैच में हॉकी हरियाणा ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 12-2 से हराया। सुखप्रीत कौर (3, 9, 12, 51) ने मैच में हरियाणा के लिए चार गोल किये, वहीं, कनिका सिवाच (8, 22, 34) ने भी हैट्रिक बनाई जबकि सावी (16, 23) ने दो गोल किए। भतेरी (6), मनीषा (15+) और सेजल (41) ने एक-एक गोल किया। उधर, छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए दोनों गोल गीता यादव (10, 46) ने किए।