जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

हरिद्वार, 17 नवंबर । युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। यह जानकारी हरिद्वार जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने दी। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और प्रभारी शिवि चौहान ने नई कार्यकारिणी को हरी झंडी मिलने के बाद नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो पूर्व में चुनाव जीतकर आए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारी ऊर्जावान और निष्ठवान हैं। सभी में कांग्रेस के प्रति पूरी निष्ठा है और पार्टी को आगे ले जाने में अपना योगदान देंगे। आगामी लोकसभा चुनाव, नगर निगम चुनाव में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभायेगी और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाएगी।

उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष के लिए आदित्य मल्होत्रा, शुभम बर्मन और उल्फत अली, महासचिव के लिए लक्की महाजन, अनूप कुमार, शानू गिरी, अभिषेक कुमार सिंह, दीपक कोरी, राकेश कुमार, मुकुल चौहान, जावेद खान, हरजीत मेहरा और सचिव के लिए शुभम करनवाल, प्रमोद सिंह, अंकुश चौहान, त्रिदीप सिंह, जुलजाम राव, दिलेव सिंह, डा शाकिर अली, कमाल अली, मो अली, मो शोएब और हर्ष लोधी के नाम की घोषणा की गई है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, शुभम बर्मन और उल्फत अली ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य होगा और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।