अवैध संबंध में गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अवैध संबंध में गला रेत कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर, 13 नवंबर । जिले के अंतिचक थाना क्षेत्र के रमजानी पहाड़िया टोली में सोमवार के अहले सुबह अवैध संबंध में 30 वर्षीय इतवारी पहाड़िया की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के ही एक महिला से इतवारी पहाड़िया का अवैध संबंध था। जिसको लेकर रविवार के दोपहर उक्त महिला के पुत्र और उनके पति से इतवारी पहाड़िया का विवाद हुआ था। फिर सोमवार के अहले सुबह इतवारी पहाड़िया को धारदार हथियार से उक्त महिला के पति पूसा पहाड़िया और उसका बेटा सन्नी पहाड़िया ने गला रेतकर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान रमजानीपुर निवासी स्व चैता पहाड़िया के पुत्र इतवारी पहाड़िया (30) के रूप में की गई है।

मृतक को एक पुत्री है। मृतक मजदूरी कर अपने घर का भरण पोषण करता था। परिजन इस मामले पर कुछ भी खुलकर नहीं कहना चाह रहे हैं। मृतक के पुत्री ने कहा कि घटना के बारे में हमें कुछ जानकारी नहीं है। घटना के बारे में आरोपी सन्नी के मां ने उसको जानकारी दिया है और कहा कि सन्नी ने ही उनका हत्या किया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पूसा पहाड़िया और उसके पुत्र सन्नी पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद किया है। घटना को लेकर कहलगांव एसडीपीओ ने बताया कि रामजनीपुर निवासी चैता पहाड़िया के 30 वर्षीय पुत्र इतवारी पहाड़िया को पूसा पहाड़िया और पुत्र सन्नी पहाड़िया ने मिलकर तेज धारदार हत्या गर्दन काटकर हत्या कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।