आग लगने से 35 घर जलकर राख

आग लगने से 35 घर जलकर राख

भागलपुर, 17 अप्रैल । जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित पहाड़ के तलहटी में बसे शामपुर गांव में सोमवार को भीषण आग लगने से 35 घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े मवेशियों की मौत हो गयी है।

ग्रामीणों के अनुसार कई घरों में शादी की तैयारियां चल रही थी। रमज़ान के बाद शादियां होनी थीं। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखा कोई भी सामान नहीं बचाया जा सका। अधिकांश अग्निपीड़ित रोजा रोजेदार भी हैं।