आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा का होगा सफाया

आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा का होगा सफाया

भागलपुर, 10 जनवरी । आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा का सफाया हो जायेगा। उक्त बातें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान नवगछिया के खगडा स्थित एक निजी होटल में कही।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। खासकर युवाओं, महिलाओं और मजदूरों का झुकाव कांग्रेस की ओर हुआ है। आने वाले दिनों में कांग्रेस की वापसी निश्चित है। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद देश में नफरत और घृणा की राजनीति के खिलाफ, बढती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है।

उन्होंने बताया कि आज बिहार में यात्रा का पांचवां दिन है। भागलपुर को भाजपा की धरती कहा जाता है। परन्तु यहां जिस तरह से मां-बहनों द्वारा टीका लगा कर भारत जोड़ो यात्रियों का स्वागत किया गया। वह हमलोगों के लिये उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आग्रह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में यात्रा को हरीश झंडी दिखा कर यात्रा की शुरुआत की।

राजद विधायक सुधाकर सिंह के बयान पर उन्होंने कहा कि राजद के नेतृत्त्व को इसे गंभीरता से लेना चाहकी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। छात्रों की उचित मांगों पर सरकार को गंभीरता से लेगी। संवाददाता सम्मेलन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर विधायक अजीत शर्मा, कदवा के विधायक डॉ शकील खां मौजूद रहे।