भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रामचरित मानस का पाठ

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रामचरित मानस का पाठ

भागलपुर, 17 जनवरी । भागलपुर के लाजपत स्थित संकट हरण दरबार हनुमान मंदिर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा राम चरित मानस के सुंदर काण्ड का पाठ सामूहिक रूप से किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने लय और ताल के साथ पाठ पूरा किया।

उल्लेखनीय हो कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चन्द्र शेखर यादव द्वारा राम चरित मानस पर विवादित बयान देकर करोड़ों हिंदू सनातनियों की भावना को आहत करने का काम किया। आज राम चरित्र मानस का पाठ कर उनके आपत्ति जनक बयान का विरोध दर्ज किया गया। समापन हनुमान चालीसा पाठ कर किया गया।