बिहार केमोतिहारी में जहरीली शराब से मरने वालो की संख्या 37 पहुंची,प्रशासन ने 26 की पुष्टि

बिहार केमोतिहारी में जहरीली शराब से मरने वालो की संख्या 37 पहुंची,प्रशासन ने 26 की पुष्टि

-शराब माफियाओं के खिलाफ ताबतोड़ छापेमारी में 128 लोग गिरफ्तार

-प्रभावित गांव में मेडिकल टीम लगातार कर रही कैंप

मोतिहारी,17 अप्रैल। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।सोमवार को 6 लोगों की मौत के बाद यह आंकड़ बढ़कर 38 पर पहुंच गई है। जबकि सरकारी आंकड़ो के अनुसार 26 लोगों की मौत जहरीले पेय पदार्थ पीने से होने की बात बताई गई है।

सात शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। फिलहाल 25 से ज्यादा लोग जीवन व मौत के बीच जंग लड़ रहे है। जिसमें दस लोगो का इलाज निजी अस्पताल, 15 का सदर अस्पताल चल रहा है। प्रभावित इलाकों में मातमी-सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच पुलिस की कार्रवाई में 128 कारोबारी को गिरफ्तार किये गये है।यह जानकारी भी उभर कर सामने आ रही है,कि मोतिहारी में शराब बनाने के लिए माफियाओं ने यूपी से मिथाइल अल्कोहल मंगाया था,इसी जहरीली स्प्रीट से अल्कोहल बनाया गया। हालांकि इसकी पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही हो पायेगी।

प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित इलाकों में लगा रखा है। नतीजतन सभी इलाको में पीड़ित लोगों की खोज की जा रही है।

मृतकों की सूची

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मृतक

1. रामेश्वर राम 35 वर्ष पिता महेंद्र राम

2. ध्रुप पासवान 48 वर्ष

3.अशोक पासवान 44 वर्ष

4. छोटू कुमार 19 वर्ष

5. जोखू सिंह 50 वर्ष घर गोखुला

6.अभिषेक यादव 22 जयसिंहपुरपुर

7. ध्रुव यादव 23 वर्ष जयसिंहपुर

8. मैनेजर सहनी 32 वर्ष

9. लक्ष्मण मांझी 33 वर्ष

10. नरेश पासवान 24 वर्ष पिता गणेश पासवान घर मथुरापुर थाना तुरकौलिया

11. मनोहर यादव पिता माधवपुर

12. गुड्डू सहनी जयसिंहपुर

13. रुमन राम,शंकर सरैया

14. भूटा पासवान,नरियरिवा

15. गुलटेन मियां

16. गुंजन कुमार,सोहैल छपरा

17. नरेश पासवान सेमरा

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक

18. सोना लाल पटेल 48 वर्ष घर धवई नन्हकार थाना हरसिद्धि

19. परमेंद्र दास..घर.. मठ लोहियार

20. नवल दास...घर..मठ लोहियार

21.हीरालाल मांझी...मठलोहियार

22. अजय सिंह कुशवाहा....धवही

23. मुन्ना पटेल

24. वीरेंद्र मांझी

पहाड़पुर थाना के मृतक

25. टुनटुन सिंह,घर बलुआ थाना पहाड़पुर

26. भुटन मांझी,घर बलुआ थाना पहाड़पुर

27.बिट्टू राम,घर बलुआ

28. भोला प्रसाद बलुआ

29. रमेश महतो सिसवा मौजे

सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक

30.सुदीश राम,घर गिद्धा

31.इन्द्रशन महतो, घर गिद्धा

32.चुलाही पासवान,घर गिद्धा

33.गोविंद ठाकुर,घर कौवाहां

34. गणेश राम,घर बड़ेया

35. सुनील पासवान गिद्धा

36. चुल्हाई पासवान गिद्धा

37.बुनियाद पासवान गिद्धा