भाजपा की रेणुगांव सिमराहा मंडल की बैठक में पन्ना प्रमुख और बूथ कमिटी पर चर्चा

भाजपा की रेणुगांव सिमराहा मंडल की बैठक में पन्ना प्रमुख और बूथ कमिटी पर चर्चा

अररिया 27 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी के रेणुगांव सिमराहा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई।जिसमे बूथ कमिटी सहित पन्ना प्रमुख और पार्टी के साथ केंद्र सरकार की ओर से दी जाने लाभकारी योजनाओं को आम ग्रामीणों को अवगत कराने को लेकर चर्चा की गई और घर घर जाकर केंद्र सरकार की योजना और सरकार की ओर से आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं को बताने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष विपिन मेहता के अलावे पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता,मंडल प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,नम्रता सिंह,मंडल महामंत्री अवधेश विश्वास,मनोज मेहता,महिला मोर्चा अध्यक्ष जूली भारती,प्रभारी श्याम साह,शक्ति केंद्र प्रमुख गोपाल मंडल,प्रमोद मेहता,अरविंद मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।