पटना, 6 अप्रैल । मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत औराई चौक के पास गुरुवार को एक महिला की बस में मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि महिला डुमरी में बस पर बैठी थी। औराई चौक पर महिला आगे की सीट खाली सीट पर बैठने के लिए तेजी से उठी। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर फर्श पर गिर गई। उसके सिर में चोट लग गई और अधिक मात्रा में खून निकलने मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी।
औराई थानेदार रूपक कुमार के अनुसार महिला के पास किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला है। इसलिए अब तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। बताया जा रह है कि महिला कटरा इलाके की रहने वाली है। उसकी पहचान के लिए कटरा थाना से संपर्क किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया चल रही है।